Saturday, August 2, 2014

ज़िन्दगी

शब्द ही है जो कभी कभी  नज्में बनते है,
नज्में ही है जो कभी कभी कुछ याद दिला देती है,
यादें ही है जो उस वक़्त को ज़िंदा रखती है।

एक खुशनुमा बहार जैसा वो वक़्त,
एक ठंडी बौंछार जैसा वो वक़्त,
एक मीठे अमरुद जैसा वो वक़्त,
कभी आधा कच्चा लगता है,
कभी आधा पक्का।
सोच सोच कर मुस्कुराती तो हूँ मैं,
टीस सी भी उठती है पर कभी कभी कही।

जैसे सुबह सुबह ओंस से भीगी घांस पर चलने से
छींक आती है ना, पर मजा भी आता है,
जैसे एक प्याला वो पी कर कड़वा तो लगता है,
पर पैर भी थिरकते है,
जैसे बारिश में भीगने पर बाद में ठण्ड लगती है,
पर मन में सितार बजते है,
जैसे खट्टा आम खाने पर गला भारी सा लगता है,
पर नमक और आम नटखट सा बना देता है,
जैसे पेड़ पर चढ़ कर फल तोड़ने से गिरने का डर लगता है,
पर वो फल ज्यादा मीठा लगता है,
जैसे स्कूल में साथ पढ़ने वाले लड़के का नाम डायरी में लिखने से
हिचकिचाते तो है, पर लिखते भी है,
जैसे साइकिल तेज चला कर आँख चुरा कर उसी रास्ते से निकलते है
जहाँ से पापा मना करते है, पर निकलते तो है,
जैसे मम्मी बाजार जाती है तो पीछे से छुप छुप कर दोस्तों को
फ़ोन करते है, पर बातें खूब करते है,
जैसे भाई बहन को भला बुरा कह लड़ाई तो करते है, पर जल्दी
ही सुलह भी करते है,
जैसे अंकल के सिगरेट पीने पर मुँह तो बनाते है, पर आधी बुझी
सिगरेट को छत पर ले जा कर जलाते तो है,
जैसे हर दोस्त से कहते है की तू मेरा सबसे प्यारा दोस्त है,
पर कहते हुए उस सबसे प्यारे दोस्त के बारे में सोचते तो है,
जैसे रात के बारह बजे चाय पीने से संकोच करते है,
पर बिस्कुट डूबा कर पीते तो है,
जैसे पडोसी के बाग़ीचे से फल ना चुराने का दावा  करते है,
पर पके पके फल ढूंढ कर स्वाद से खाते तो है,
जैसे रात में इधर उधर की आवाजों पर सकपकाते तो है,
पर डर ना लगने का दावा भी करते है,
जैसे अपनी पसंद के लड़के का फ़ोन आने पर
उसे पाँच-छः बार बजने देते है, पर मुस्कुराते तो है,
जैसे साड़ी पहन कर ना चल पाने का नाटक करते है,
पर अपने ऊपर इतराते तो है।

ऐसा ही है मेरा जीवन,
थोड़ा डर, थोड़ी शरारत,
थोड़ी मुस्कान, थोड़ी हँसी,
थोड़ी धूप, थोड़ी छाँव,
थोड़ा साथ, थोड़ी तन्हाई। 

Saturday, July 26, 2014

शायद

शुरुआत तो बस एक चिंगारी भर से हुई थी,
एहसास हुआ था मुझे, की साथ बस इतना नहीं हमारा,
पर हर गुजरते पल के साथ एक सोच ठिठकती है मन में,
क्या अर्थ है हर गुजरते दिन का साथ में,
क्या दिशा दे पाउंगी मैं इस मोहब्बत को,
क्या कुछ हो पायेगा हमारे दरमियाँ,
क्या ठीक है मेरा तुम्हारे साथ होना,
तुम्हे तो पता भी नहीं ये सोचती हूँ मैं,
शायद तुम भी सोचते हो। 



Thursday, June 12, 2014

Let that soul flow out of you

I don't want to wait for you. I don't want you to wait for me. Let us be like this always. There is no as such definition of always. It is just today and nothing else matters. As humans, we tend to attach ourselves to things that surround us in this world. If you observe and understand, you will know that there is nothing worth attaching yourself to. And what is it that you are unhappy for? Try and remember the day you came to this earth. Okay, I know you can't. But imagine yourself as a crying naked baby all soaked in blood. The nurse took you in her hands and wrapped you in a white cloth. She then cleaned you and gave you to your mother. That was the first time you saw your mother. An association developed and you attached yourself with her. Later on you became habitual of every thing that surrounded you in your life, such as, your toys, your cloths your cycle, your school uniform, your books, your water bottle, your friends, your phone, your bag, your jeans, your bike, your girl friend/boy friend and what not. How do you think it is going to work? If you had come alone and you have to go alone, then how do these associations and bindings going to work? Do not worry so much. Look at yourself. You already have forgotten your childhood. It is a new you already. Then why do you worry about loosing people or things? You are loosing a part of yourself each and every day as well. There is something or the other that you forget. As different phases of your life pass on, a person grows on another person. First there is childhood, then you are an adolescent and so on. If you worry about dying, then look at what you have already lost and understand that nothing is permanent. And it is for your own good that it is temporary. Would you like to remain with the same people always? I guess not. Would you like to remain the same person always, I guess not. Then stop clinging to these relationships and things. Think of them as part of your day. Be happy if at the end of the day you feel content with yourself and be happy if you feel you have been good with people. Worry about nothing else. Worry about no one else. Everything is temporary and will go one day. What will remain is you and your experiences and your soul which has impressions of different personalities that have emerged out of you day by day. Let that soul flow out of you. Don't be sad about it. Be happy. Be proud that one performance is over and now you can embark upon many more.    

Tuesday, June 10, 2014

Yanni

I travel beyond the skies,
I travel beyond the depths,
I travel beyond my life
and into my death.

The notes have bought me higher
and higher and higher.
Look,
there floats my soul
above the clouds,
the sun feels like the moon,
and a slight wind is blowing.
I won't go back now.
You can not descend from such heights.

I do not have wings
and I fly around.
I float with my head up,
my hair swirl around me,
the stars gaze down at me
and I make the winds dance.
Clouds are melting into me
or am I melting into the clouds?
It is hard to say.
I never imagined death to be so beautiful,
millions of melodies encapsulate me,
bind me and pull me,
from all around.

Everything feels a part of each other.
Why do I see my fingers disappearing?
They are just melting away into the winds,
they are just melting away,
a white smoke is rising from my mouth
or is it the cloud again?

Let me drink you up

Let me drink you up,
I don't think you will get empty,
For you are like a river,
It's just that you are too salty.

Maybe you are an ocean then,
Let me see your depths,
Rise and crush me
And throw me on the shore ahead.

Let me adorn you,
For you to unwrap me,
Let me be with you,
For we are both without company. 

You roar so much,
Pour that anger into me,
Let me see all your shades,
I know it will be worth it.

Let me drink you up,
You won't get empty.

Sunday, May 11, 2014

माँ

मुझे किसी एक दिन कि जरुरत नहीं,
आपसे अपने प्यार का इजहार करने के लिये !
सोचती है आप कि मैं याद नहीं करती आपकों,
कैसे बताऊँ कि मेरी हर सोच ही जा कर जुड़ जाती है आप से !
वो रातें याद है गीले गालोँ वालीं मुझे, 
जब कुछ बुरे सपनो से जागती थीं मैँ, 
बुरा बुरा सोच कर रोती थीं, 
घंटों आपकी याद में सिसकिया भरा करती, 
क्या करती, इतनी दूर और छोटि जो थी मैँ ! 

वैसे तो मुझे किसी को रोते देखना पसन्द नहीं, 
मुस्कान ही सबके चेहरे पर मुझे भाती है, 
पर आपको जब जब रोते देखा है, 
बहोत दर्द सा हमेशा महसूस हुआ है, 
तीर से लगे है कुछ तो,
हज़ारो सुइयों ने जैसे छुआ है !
यूँ तो मैने बखान किये है सबकेँ,
आपके लिए आज वक़्त निकाला है, 
पर जो लिख पायी हूँ किसी के लिये कुछ,
तो वो भी तो आपही की प्रेरणा है !
आप ही हो वो जल का स्रोत,
मेरा जीवन जिससे मैने सीचा हैं, 
आप ही कि गर्मी से,
इन ठंडी शीत लहरो में भी खुद को महफूज पाया है !
मेरी कलम कि स्याही आप हो,
मेरे बनाये खाने मे खुशबू जो है वो आप हो,
मेरी बनायीं तस्वीरो से झाँकता जीवन आप हो! 
और हो भी क्यों ना ?
आपके अन्दर रह कर नौ महीने
मैंने ये सब सीखा है !

आपकी उस एक मुस्कान में इतना प्यार बसा है, 
जब भी याद किया है उसको, अश्रु आँखों से पानी कि तरह बहा है ! 
आपकी आँखों कि सच्चाई से, सीखा है मैने बहोत क़ुछ,
शायद इसलिए आज मेरी आँखें भी एक आईंना है !

आपकी खनकती चूड़ियों से, थिरकती पायल से, 
मुझे हमेशा एक संकेत मिला है ! 
गाल सहलाती है जब आप 
अपने उन मुलायम हाथोँ से, 
गोद में सर रख कर 
उंगलिया फेराती है जब बालोँ मे, 
मंन में एक उन्माद सा होता है, 
जहन्नुम में जन्नत का एहसास सा होता है !
हमेशा ही हक़ जताया है आप पर मैने,
हक़ है भी ज्यादा मेरा, 
सब के बदले का प्यार जो मैने आप पर लुटाया है ! 
आपका आँचल पकड़ पीछे पीछे घूमती थी मै,
मौका सा मिलते ही आपके गले से लिपट जाती थी मैं, 
चोटी खीचना आपकी, मेरा अधिकार हमेशा रहा है, 
पेट पर पुर्र पुर्र करना आपके, इसमें ही तो जीवन का मजा है !
हर परीक्षा से पहले आपने,
अपना साहस मुझमे बाँधा है ! 
हर कठिन कूच से पहले 
आपके स्मरण ने, 
मुझे सफलता का शिखर दिखाया है !
आपकी आवाज से जीवन में मीठास सा वो घुलता है, 
आपके हर एक दर्द पर, 
कही मुझे चोट लगी है, ऐसा क्यूँ लगता है ?
आपको पता है सरल शब्द ही मेरे हृद्य का रास्ता है, 
ऐसा नहीं है कि कठोर वचन नहीं कहे आपने कभी, 
आपके कठोर वचन लगे है पत्थरो से तेज,
आप पर मेरी माँ है, 
मेरे जीवन का अंकुर आपही के अन्दर अंकुरित हुआ है ! 
नाराज इसलिए हो नहीं सकती अपसे, 
नाराज हो कर जाऊँगी कहा ? 
पूरा संसार मिल कर भी मुझे प्यार करेँ, 
तब भी वो घड़ा सिर्फ़ आपही के प्यार से पूरा भरा है ! 
सब मिल कर दुआएं दे, 
तब भी आपकी उस एक प्रार्थना का ज्यादा असर हुआ है! 

आप ही मेरी माँ है, 
मेरे जीवन के हर सच का सच, 
हर साँस के साथ कही गयी मेरी वो प्रार्थना है !
जीता जागता विष्णु स्वरूप,  
सरस्वती सीता शिव कान्हा सब मुझे यहीं मिला है ! 
मेरे कहे कठोर वचन, 
ह्रदय पर ना लेना,
माँफ कर देना मुझे,
कभी जो मैने दिल आपका दुखाया है!
कोटि कोटि प्रणाम है आपको,
आपके चरणों में स्वर्ग मेरा बसा है,
आप मेरी माता है, 
आप मेरी माता है !

Friday, May 9, 2014

The White Horse

There is that white horse.
It is the one I wish to ride.
I know it will ride away with me,
together we will gallop away,
gallop away far from the obvious abodes. 

I want to gallop away into the skies above,
I want to gallop away into the deep blue seas,
I want to gallop away into the dark forest,
where the black woods would bind me.

I want to gallop away into some far forsaken love,
I want to gallop away into the winds,
I want to press my lips against hers,
make wild love, fight and leave when it all begins.

I want to gallop away into the shadows,
I want to gallop away into the fall,
I want to gallop away into that light,
that seems to come from a bit far.

I want to ride my white beauty on the oceans spread too far,
I wish her hooves smash the arrogant waves,
and together we go tearing the fire that blazes everyone apart.
I will ride her against the mountain pride,
at the top, the clouds and stars would reach out to us
and together we will spend the night.

My white beauty will take a leap and we will be on that end,
where the suns meet oceans,
where the moon rises and sets with the sun,
where the day and night sleep together
and water dances on the blossom of fire.

I would gallop away into that world,
I would gallop away into that world.